लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है। चुनाव के पहले चरण में अब बस चंद दिनों का समय ही बचा है, इसी को लेकर सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी बीच आज यानी की शुक्रवार (5 अप्रैल) को कांग्रेस ने अपने चुनाव पत्र की घोषणा कर दी है, जिसके बाद देशभर की राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, चुनाव की दृष्टि से कांग्रेस का कर्मकांड, हारी हुई लड़ाई लड़ रही हैं कांग्रेस। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र का नाम दिया है, लेकिन कांग्रेस अन्याय के पहाड़ पर बैठी हुई है।
लोकसभा चुनाव का डंका बज चुका है। चुनाव के पहले चरण में अब बस चंद दिनों का समय ही बचा है, इसी को लेकर सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है।