MP के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता उमंग सिंघार का राजधानी भोपाल से धार जाते समय सीहोर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उमंग सिंघार ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष के रूप में राज्य की आम समस्याओं को लेकर सदन में आवाज उठाउंगा।
बीजेपी अपने संकल्प पत्र से दूर भागती नजर आ रही है
कांग्रेस के सीनियर नेता उमंग सिंघार ने पत्रकारों से बातचीत में आगे यह भी कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र से दूर भागती नजर आ रही है। बीजेपी ने लाडली बहना को संकल्प पत्र से गायब कर दिया। मुख्यमंत्री भी इस पर गोलमोल जवाब दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने आगे बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मुझे नहीं लगता की लाडली बहनों के खाते में पैसा जाएगा और ना ही उनको आवास मिलेगा।
कांग्रेस आलाकामान ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है
उमंग सिंघार ने कहा कि, चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना रंग बदल दिया है। शिवराज सिंह के रवैये पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, बीजेपी में अंदरूनी लड़ाई साफ दिख रही है। आपको बता दें कि, चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस आलाकामान ने प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। वहीं हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसके अलावा हाईकमान ने जीतू पटवारी को एमपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अब एमपी में कांग्रेस की कमान युवाओं के कंधों पर है।
Comments (0)