मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया की गिरफ्तारी पर कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। मंत्री सारंग ने कहा कि 48 घंटे बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ का ट्वीट आ रहा है। उन्होंने सवाल किया है कि अब तक कांग्रेस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की है। राजा पटेरिया के ऊपर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी से निकालने की कार्रवाई होनी चाहिए। बोले कि 10 जनपथ से पीएम मोदी के खिलाफ मुहिम चलाईं जा रही है। पटेरिया ने अपराध किया है, जो कानून की परिधि में आता है। यह केवल किसी राजनीतिक कार्यकर्ता का भाजपा के खिलाफ बयान नहीं बल्कि पीएम की सुरक्षा से जुड़ा हुआ विषय है।
क्या कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही?
राजा पटेरिया ने जिस तरीके से कार्यकर्ताओं की मीटिंग की, पीएम की हत्या के लिये तत्पर रहने के लिये कहा ये शक पैदा करता है। क्या कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही है? क्या कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश रच रही है? यह एक जांच का विषय है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी लगातार पाकिस्तान के नारे लग रहे है। देश के खिलाफ बयान देने वाले लोग राहुल की यात्रा में साथ चल रहे हैं। इस पूरे कृत्य की जांच होनी चाहिए।
ये भी पढ़े- कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
पटेरिया आवास से हिरासत में लिया गया
बता दें कि पन्ना पुलिस ने पटेरिया को दमोह जिले के हटा स्थित पटेरिया आवास से हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ सोमवार को पन्ना के पवई में FIR दर्ज की गई थी। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में ‘पीएम की हत्या’ की बात कहकर बवाल खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान की कड़ी निंदा की है। सीएम शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा तक ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस उन्हें लेकर पन्ना रवाना हो गई है।
Comments (0)