पूरे देश में कई मुख्यमंत्री हुए हैं, लेकिन पर्यावरण के मामले में कोई भी शिवराज सिंह चौहान की बराबरी नहीं कर पाया। और वह भी है प्रतिदिन पौधरोपण की पहल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर दिन पौधरोपण की पहल की दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब एक बार फिर शिवराज और उनके पेड़ चर्चा में हैं।
पूर्व मुख्यंमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उसी जगह पहुंचे, जहां उन्होंने 19 फरवरी 2021 को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज ने संकल्प लिया था कि वे प्रतिदिन पौधे रोपेंगे। उनका संकल्प जमीन पर उतरा भी। अब वे मुख्यमंत्री न होते भी पौधरोपण की परंपरा को निभा रहे हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने अब तक 3 हजार से ज्यादा पौधे लगाए
Comments (0)