Namibian Cheetah: कूनो नेशनल पार्क में सभी चीतों को भारतीय पहचान देने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। 25 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों को चीतों के लिए पारंपरिक नाम प्रस्तावित करने के लिए आमंत्रित किया था। यह भी कहा गया था कि जो व्यक्ति नाम सुझाएगा, वही सबसे पहले चीतों को देखेगा। My GOV पोर्टल पर 26 सितंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता 31 अक्टूबर तक चली। केंद्रीय वन पर्यावरण ने जनता द्वारा प्रस्तावित चीतों के नाम का विश्लेषण किया है। जल्द ही चीतों का नाम सबको जानने का अवसर मिलेगा।
शावको के जन्म से पूरा देश है खुश (Namibian Cheetah)
कूनो नेशनल पार्क में 4 शावकों ने जन्म लिया है। शावको के जन्म से पूरे देश के लोग खुश है। पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जो दूसरे महाद्वीप से चीतों को लाकर फिर से बसाने का यह अनोखा प्रोजेक्ट शुरू किया, 12 चीते दक्षिण अफ्रिका और 7 नामीबिया के चीतों का नामकरण केंद्रीय वन विभाग करने जा रहा है। जल्द ही चीतों के नाम को तय करते हुए देशवासियों को अवगत कराया जाएगा। नए वित्तीय वर्ष से सभी चीतों के भारतीय नाम सभी देशवासियों को जानने का अवसर मिल सकता है।
मन की बात कार्यक्रम में मांगा था सुझाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर को अपने मन की बात कार्यक्रम में सभी नागरिकों से कहा कि वे उन्हें सभी चीतों के नाम (Namibian Cheetah) के लिए सुझाव दें। जो कोई भी सुझाव देगा वही सबसे पहले चीतों को देखेगा। संघीय सरकार ने 26 सितंबर से 31अक्टूबर तक MyGov पोर्टल पर एक ऑनलाइन चुनौती की मेजबानी की थी। आंकड़ों के अनुसार, पोर्टल पर 18221 चीतों के नाम प्रस्तावित किए गए, जिनमें 11 हजार 565 नाम पंजीकृत किए गए हैं। केंद्रिय वन एवं पर्यावरण द्वारा चीतों के नामों का अवलोकन कर लिया गया है।
सेना के जवानों को शिवराज सरकार का तोहफा, मेडल प्राप्त करने वालों की सम्मान राशि बढ़ाई
Comments (0)