मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से पेंच फंसा हुआ है। अब सोमवार तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उज्जैन चले गए। वहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर से दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि उनकी केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात हो सकती है। इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है। सीएम दो दिवसीय दिल्ली दौरे से लौटे थे। उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में मध्य प्रदेश के सांसदों को रात्रिभोज दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय नेताओ और संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके बाद मंत्रिमंडल की सूची को अंतिम रूप देने की अटकलें लगाई जा रही थी।
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से पेंच फंसा हुआ है। अब सोमवार तक मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को भोपाल में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद उज्जैन चले गए। वहां पर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर से दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि उनकी केंद्रीय नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात हो सकती है। इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लग सकती है।
Comments (0)