मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा का दावा है कि शुरुआती दो चरणों में मतदान कम हुआ है, लेकिन आगे आने वाले चरणों में सुधार होगा। शुरुआती दो चरणों में मतदान में गिरावट की मुख्य वजह शादी-ब्याह और गर्मी रही। साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।
डॉ. मिश्रा ने भाजपा में आ रहे कांग्रेस नेताओं को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अब तक चार लाख से अधिक नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन्हें पार्टी में समरस कर लिया गया है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। आने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा की न्यू जॉइनिंग टोली के संयोजक और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी प्रदेश की 29 में से 29 सीटें जीतने जा रही है। शुरुआती दो चरणों के मतदान के मुकाबले तीसरे और चौथे चरण में सुधार दिखेगा।
Comments (0)