प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपना फोकस दूसरे चरण की छह सीटों पर कर लिया है। दूसरे चरण में खजुराहो, दमोह, टीकमगढ़, होशंगाबाद, रीवा और सतना में 26 अप्रैल को मतदान है। इन छह सीटों में से पांच पर तो अभी भाजपा और कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला है, लेकिन खजुराहो में भाजपा के सामने कोई मुख्य पार्टी नहीं है। सतना में नारायण त्रिपाठी ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में चार चरणों में 29 सीटों पर मतदान होना है। इसमें से पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हो गया है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।