विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्ना नगर में दिव्यांगों से मुलाकात कर हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री सारंग ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, इनमें से कुछ दृष्टिहीन बच्चे बहुत अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। ये बच्चे ब्रेन लिपि में पढ़ाई कर रहे हैं । दिव्यांग भाइयों का आशीर्वाद निश्चित रूप से फलीभूत होता है।
हमारी केंद्र और राज्य की सरकार ने दिव्यांग भाइयों के जीवन में खुशी ला सके इसके लिए लगातार काम किया है।
दिग्विजय सिंह हर समय देशद्रोहियों के साथ खड़े दिखते हैं
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएफआई वाले बयान पर मंत्री सारंग ने पलटवार करते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह हर समय देशद्रोहियों के साथ खड़े दिखते हैं। वो हर समय आतंकवादियों का समर्थन करते हैं । हर समय सनातन का अपमान करते है। दिग्विजय सिंह हमेशा पाकिस्तान स्थिति की बात करते हैं। जो देश को तोड़ेंगे वह दिग्विजय सिंह जी के लिए अच्छे होंगे। देश को तोड़ने वालों को दिग्विजय सिंह संरक्षण देते हैं। दिग्विजय सिंह ने पीएफआई के साथ-साथ हमास द्वारा इजराइल पर किए हमले का भी समर्थन किया है। इजराइल का विरोध करना और फिलिस्तीन का समर्थन करने का मतलब है आप आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं। आतंकवादियों का समर्थन करना दिग्विजय सिंह की आदत रही है। कांग्रेस हमेशा आतंकवादियों के साथ खड़ी रहती है।
प्रियंका दीदी मध्य प्रदेश में इलेक्शन टूरिज्म करने के लिए आती है
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के मध्यप्रदेश दौरे पर मंत्री सारंग ने कहा कि,
प्रियंका दीदी मध्य प्रदेश में इलेक्शन टूरिज्म करने के लिए आती है। प्रियंका दीदी मध्य प्रदेश आती है चुनाव के समय अनर्गल बातें करने के लिए। प्रियंका गांधी कमलनाथ से पूछे कि, भाजपा ने आदिवासियों को जो एक हजार रुपए देने की योजना बनाई थी उसे क्यों बंद किया। इस बात का भी जवाब दें देश में पहली बार आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने पर विरोध क्यों किया। बीजेपी नेता सारंग ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने 50-55 साल तक देश पर राज किया, लेकिन आदिवासियों का भला क्यों नहीं किया। कांग्रेस चुनाव के समय आदिवासियों को वोट के रूप में उपयोग करती है। कांग्रेस को आदिवासी वर्ग से कुछ लेना देना है, ना ही समाज के किसी अन्य वर्ग से।