MP News: मध्यप्रदेश में हर दिन मौसम अपने रंग बदल रहा है। कभी बारिश की बूंदे पड़ती हैं तो कभी भीषण गर्मी सताती है। मौसम हर दिन अपने मिजाज बदल रहा है। लेकिन मौसम के बदलाव को गंभीरता से लेते हुए शासन अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश सरकार ने हर साल की तर्ज पर एडवाइजरी जारी कर दी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। तो वहीं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी है। एडवाइजरी में लू की आशंका को देखते हुए आधा दर्जन विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, वन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पुलिस और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को कार्यों का विभाजन भी किया गया है।
गर्मी को लेकर एक्शन में स्वास्थ्य विभाग (MP News)
लोगों की सेहत की सबसे बड़ी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होती है। और इसी की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग को लू लगने के उपचार को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। आईए विस्तार से जानते है कि स्वास्थ्य विभाग को क्या-क्या जिम्मेदारी मिली है।
- सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाएं, सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर में एंबुलेंस की तैनाती, उपचार के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन करने का निर्देश।
- मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अलग वार्ड के साथ अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती।
- पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग को लू से बचाव के लिए उपचार और उपायों के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश।
- पंचायतों में प्राथमिक उपचार सामग्री रखने और मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में लगे मजदूर वर्ग के कार्य समय में बदलाव संबंधित निर्देश।
स्कूल शिक्षा विभाग ने भी जारी की एडवाइजरी
अब स्कूलों की बात तो स्कूल शिक्षा विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। जिन कक्षाओं में बच्चे पढ़ाई करते है उनको ठंडा रखा जाए। किसी छात्र की तबीयत बिगड़ने पर स्थिति संभालने के लिए एक शिक्षक को नामांकित किया जाए। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यता अनुसार स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा सकता है।
तपती धूप के बीच परिवहन एक बड़ी चुनौती
तपती धूप के बीच परिवहन करना एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसको देखते हुए परिवहन विभाग को सार्वजनिक वाहन स्थल, टैक्सी स्डैंट, बस स्टैंड पर प्राथमिक उपचार संबंधित व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण, पशु-पक्षियों के लिए शहरों और जंगलों में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने संबंधित निर्देश भी दिए गए हैं। गृह विभाग को निर्देश मिले हैं कि यातायात पुलिस के लिए शेड, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। साथ ही पुलिस कर्मियों को कूल जैकेट की व्यवस्था करवाई जाए।
Written By: Priyanka Gour
Read More: भोपाल पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, मंत्री विश्वास सारंग ने किया स्वागत
Comments (0)