एमपी में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों में अब महज पांच महीने का ही समय शेष रह गया है। चुनावों का समय नजदीक देख जहां राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, तो वहीं चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है।
मिशन 2023 पर चुनाव आयोग
चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधिमंडल मध्य प्रदेश आया हुआ है। यहां तीन दिन बैठकें कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। चुनाव को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस के अलावा चुनाव आयोग ने भी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटा गया हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन आयोग ने अपने अधिकारियों को प्रशिक्षित कर रहा हैं। आपको बता दें कि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया दिया गया हैं।
नव वोटर्स को जोड़ने के लिए चलाया जाएगा अभियान
जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण के तीसरे चरण में 24 जिलों के 111 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं। वहीं इस क्रम में नव वोटर्स को प्रेरित करने के लिए स्कूल, कॉलेजों में चलाए जाएंगे अभियान। वहीं मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के युवाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़ने के लिए स्कूल, महाविद्यालयों में कई अभियान चलाए जाएंगे। जिन क्षेत्रों में महिला वोटर्स की संख्या कम वहां आँगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से नाम जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
Comments (0)