मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान इस बार जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र को दिया जाने वाला था लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण खंडवा में होने वाला यह सम्मान समारोह कैंसिल कर दिया गया। बता दें कि संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष खंडवा में किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को भारतीय फ़िल्म उद्योग के प्रतिष्ठित निर्माता, निर्देशक, गीतकार, संगीतकार और कलाकारों को यह सम्मान दिया जाता है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा शाल, श्रीफल प्रशस्ति पत्र और 5 लाख रुपये नगद राशि के साथ यह सम्मान दिया जाता है।
मध्य प्रदेश शासन का राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान इस बार जाने-माने एक्टर धर्मेंद्र को दिया जाने वाला था लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण खंडवा में होने वाला यह सम्मान समारोह कैंसिल कर दिया गया।