प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 मई को मप्र के खंडवा और खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मप्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खंडवा और खरगोन संसदीय सीट पर वोट डाले जाएंगे।
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को कराया जाएगा। इस दिन देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम और इंदौर लोकसभा सीट के लिए भी वोट डाले जाएंगे।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में तीसरे चरण की लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान कराया जाएगा। इन सीटों पर सभा, रैली और रोड शो का शोरगुल 5 मई को थम जाएगा।
इसके पहले आज भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की मध्यप्रदेश में सभा हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर लोकसभा के अंतर्गत वाली सिरोंज विधानसभा में सभा को संबोधित करने पहुंचेंगे । दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुरैना में चुनावी सभा को सभा करेंगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 मई को मप्र के खंडवा और खरगोन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि मप्र में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में खंडवा और खरगोन संसदीय सीट पर वोट डाले जाएंगे।