Kanya Vivah Yojana - सीएम शिवराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, उन्होंने कन्या विवाह योजना (Kanya Vivah Yojana) में बड़ा बदलाव किया है। सीएम शिवराज सिंह ने इस दौरान बताया कि, कन्या विवाह योजना में अब 50 हज़ार की राशि सीधे बेटियों के बैंक में जाएगी। पहले 50 हज़ार की सामग्री ख़रीदी जाती थी और 6 हज़ार आयोजन पर ख़र्च होते थे।
अब सीधे कन्याओं के बैंक में राशि जाएंगी
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, बार-बार सामग्री को लेकर कई शिकायतें आई हैं। जिसके बाद शिकायतों को ख़त्म करने के लिए हमने अब सीधे कन्याओं के बैंक में राशि भेजेंने की योजना बनाई है। उन्होंने ने कहा कि, विवाह जीवन में एक बार होती है। ऐसे में बेटी क्यों परेशान हो, बेटी जो चाहे वो अपने मन से अनुसार ख़रीदें। इसलिए अब से पूरी राशि सीधे हमारी बेटियों के बैंक अकाउंट में जाएगी। सीएम ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, इसी सोच के चलते हमने कन्या विवाह योजना में बदलाव किया है।
गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के लिए है ये योजना
आपको बता दें कि, शिवराज सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों ,जरूरतमंद ,बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद करने के लिए किया गया है।
सामूहिक विवाह करने वाली कन्याओं पर भी प्रदेश सरकार पैसा खर्च करती है
आपको बताते चलें कि, Kanya Vivah Yojana 2023 के अंतर्गत प्रदेश के गरीब निराश्रित ,निर्धन ,जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओं /तलाकशुदा महिलाओं की शादी के लिए राज्य की बीजेपी सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती है । बता दें कि, इस योजना के माध्यम से सामूहिक विवाह करने वाली सभी कन्याओं पर भी प्रदेश सरकार पैसा खर्च करती है।
ये भी पढ़ें - JP नड्डा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले – लोकतंत्र नहीं, कांग्रेस का वजूद खतरे में है
Comments (0)