जांजगीर-चांपा में चार आंख वाली एक दुर्लभ मछली मिली है(FOUR EYE FISH)। मछली को पानी से भरे एक टब में रखा गया है। यह मछली बिर्रा के रहने वाले कुणाल केवट के हाथ लगी है। कुणाल देवरानी मोड़ के पास जोखैया डबरी में मछली पकड़ने गया था। तभी उसे चार आंखों (FOUR EYE FISH)वाली यह दुर्लभ मछली मिली।मछली की अतिरिक्त दो आंखें सिर से थोड़ी ऊपर हैं। इसके पंख एयरोप्लेन के आकार में हैं। देखने में यह मछली सुंदर भी दिख रही है। कुणाल को जैसे ही यह मछली मिली, वे उसे घर लेकर आया। और पानी से भरे एक टब में रखा। जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों को हुई, वे इस मछली को देखने के लिए कुणाल के घर पहुंचने लगे। इस मछली की बनावट और रंग सामान्य मछली से अलग है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में है डिमांड
जंतु विज्ञान के सहायक प्राध्यापक अश्वनी केशरवानी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत बहुत ज्यादा है। यह तेजी से बढ़ने वाली श्रृंप है। इसका आकार बड़ा होने की वजह से यह मछली पालकों के लिए लाभदायी होती है। आम तौर पर इसकी तीन किस्में वाइल्ड, ब्लू टाइगर और ब्लैक टाइगर पाई जाती है। भारत में इन मछलियों का मिलना ठीक नहीं हैं और इनका असली घर भारत की नदियां नहीं हैं। इस मछली की 4 आंखें होती हैं, साथ ही इसमें एयरोप्लेन के आकार के पंख दिखाई पड़ते हैं।
अमेरिका में पाई जाती है ये मछली
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एसएस कंवर ने बताया कि इसका सामान्य नाम सकर माउथ कैट फीस है। वैज्ञानिक नाम हाईपोस्ट टोमस प्लेसोस टोमस है। यह मछली अमेजान स्मेल एक्जाटिक कैट फीस के नाम से भी जानी जाती है। यह मछली पानी की तलहटी में रहती है। जो दुर्लभ मछली है और अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है।
READ MORE :अर्पिता खान और आयुष शर्मा की ईद पार्टी में पहुंची Kangana Ranaut, ट्रोलर्स ने जमकर किया ट्रोल
Comments (0)