मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी जोरो पर हैं। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टी के दिग्गजों का लगातार एमपी दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एमपी दौरे पर हैं। वह सुबह 11.50 बजे मंडला पहुंची। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस, PFI पर दिग्विजय सिंह के दिए बयान और प्रियंका गांधी के एमपी दौरे पर जमकर निशाना साधा है। सीएम शिवराज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव से सवाल करते हुए कहा कि आपकी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पीएफआई पर कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, क्या यही कांग्रेस का स्टैंड है।
मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी जोरो पर हैं। चुनावी साल में राजनीतिक पार्टी के दिग्गजों का लगातार एमपी दौरा जारी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एमपी दौरे पर हैं।
Comments (0)