मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। अपनी पार्टियों के प्रचार प्रसार के लिए दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। आज भी जन आशीर्वाद यात्रा में लगेगा अलग-अलग राज्यों के दिग्गजों का जमावड़ा। जन आशीर्वाद यात्रा का आज का रोड मैप।
विंध्य क्षेत्र
टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम धजरई से प्रारंभ होगी जन आशीर्वाद यात्रा। उसके उपरांत यात्रा बलदेवगढ, खरगापुर, पथरगुआंन, चंदेरा, खरौ होते हुए लिधौरा पहुंचेगी। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राहुल लोधी एवं प्रदेष महामंत्री, हरिषंकर खटीक शामिल रहेंगे।
महाकौशल क्षेत्र
दमोह जिले के हटा विधानसभा के पटेरा से प्रारंभ होगी जन आशीर्वाद यात्रा। उसके उपरांत यात्रा बांदकपुर, अभाना, बिजौरा, तेजगढ़, जबेरा होते हुए गुबरा पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव, हरदीप सिंह डंग शामिल रहेंगे।
इंदौर संभाग
सांवेर विधानसभा के अरबिन्दो सांवेर से प्रारंभ होगी जन आशीर्वाद यात्रा। उसके उपरांत यात्रा धरमपुरी, सांवेर, क्षिप्रा, देवास, टोंककला, पाडलिया, देवली, गंधर्वपुरी होते हुए सोनकच्छ पर समाप्त होगी। यात्रा में गुजरात सरकार के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं मंत्री तुलसी सिलावट शामिल रहेंगे।
मालवा क्षेत्र
नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम विधानसभा के पांगरकला से प्रारंभ होगी जन आशीर्वाद यात्रा। उसके उपरांत यात्रा तवापुल, बाबई, सोहागपुर, रानी पिपरिया, पिपरिया होते हुए सांडिया पहुंचेगी। यात्रा में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, ओमप्रकाश सखलेचा एवं ओपीएस भदौरिया शामिल रहेंगे।
ग्वालियर-चंबल संभाग
रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा के तुलसीपार से प्रारंभ होगी जन आशीर्वाद यात्रा। उसके उपरांत यात्रा सुल्तानगंज, सुल्तानपुर जोड़, सॉईखेड़ा से उदयपुरा विधानसभा के वटेरा और बरेली पहुचेंगी और यहा से भोजपुर विधानसभा के बाडी पहुंचेगी। यात्रा में मंत्री भूपेन्द्र सिंह शामिल रहेंगे।
Read More: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह का बयान, बोले - गरीब और मध्यम परिवार की महिला नहीं लड़ सकती चुनाव
Comments (0)