छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत रजत बंसल को CM सचिवालय और रवि मित्तल को PMO के लिए रिलीव किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए अहम अधिकारियों की नई पदस्थापना और रिलीविंग के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ करते हुए उन्हें जनसंपर्क आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव पद पर पदस्थापना के लिए राज्य सरकार ने रिलीव कर दिया है। सरकार के मुताबिक, दोनों ही आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से उठाया गया कदम माना जा रहा है।
← Back to MP/CG News