छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है।
छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने और उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर के जारी रहने की संभावना जताई गई है।
बीते दिन ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले के कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव देखा गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ।
रायपुर का तापमान सामान्य के आसपास
राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। शहर में दिन के समय हल्के बादल रहे और शाम को ठंडक महसूस की गई। हवा की औसत गति 2 किमी प्रति घंटा रही।
रायपुर में आगामी मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि 25 दिसंबर को रायपुर में कुहासा छाए रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Comments (0)