छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 की अवकाश सूची जारी कर दी है।
छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 की अवकाश सूची जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से नए साल से पहले ही कर्मचारियों, शिक्षकों और छात्रों में खुशी का माहौल है। इस बार जारी कैलेंडर के अनुसार, कर्मचारियों को पूरे साल में कुल 107 छुट्टियां मिलेंगी। आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, साल 2026 में कुल 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य छुट्टियां और 61 ऐच्छिक अवकाश निर्धारित किए गए हैं।
जनवरी से दिसंबर तक त्योहारों की भरमार
अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जनवरी से ही छुट्टियों का दौर शुरू हो जाएगा। इसमें गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, दशहरा, दीपावली और क्रिसमस जैसे प्रमुख राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व शामिल हैं। इसके साथ ही हरेली, तीजा जैसे स्थानीय त्योहारों को भी कैलेंडर में स्थान दिया गया है।हालांकि छुट्टियों की संख्या आकर्षक है, लेकिन कुछ बड़े त्योहार रविवार के दिन पड़ने के कारण कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश का लाभ नहीं मिलेगा। सरकारी नियमों के अनुसार, यदि कोई पर्व रविवार को पड़ता है तो उसके बदले अलग से छुट्टी नहीं दी जाती।
समय पर कैलेंडर जारी होने से योजना बनाना होगा आसान
यह अवकाश सूची राजपत्र में प्रकाशित हो चुकी है और राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और शासकीय उपक्रमों पर लागू होगी। शिक्षक संगठनों और कर्मचारी संघों ने शासन के इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि समय रहते अवकाश कैलेंडर जारी होने से पारिवारिक कार्यक्रमों, यात्राओं और सामाजिक आयोजनों की योजना बनाना आसान होगा।
Comments (0)