प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है।
प्रदेश में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका सबसे अधिक प्रभाव देखा जा रहा है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।अंबिकापुर संभाग में कुछ स्थानों पर शीतलहर दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।
अगले 24 घंटे शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ क्षेत्रों में शीतलहर बनी रह सकती है। हालांकि, उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटों में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होने के संकेत हैं।
राजधानी में मौसम का हाल
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, जगदलपुर में 9.6 डिग्री और राजनांदगांव में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
Comments (0)