उत्तरी-पूर्वी दिशा से बह रही सर्द हवाओं के चलते इंदौर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से शहर का तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जा रहा है। 6 से 16 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

मंगलवार को देश के सबसे ठंडे शहरों की सूची में भोपाल और इंदौर ने अपनी जगह बनाई। भोपाल पांचवें स्थान पर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर छठे स्थान पर रहा, जहां पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस तरह भोपाल के बाद इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बन गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओं के असर से इंदौर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब छह डिग्री कम है। वहीं मंगलवार को देश का सबसे ठंडा शहर श्रीनगर रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Comments (0)