आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
आज कांग्रेस का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा सभी कांग्रेसजनों को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस पार्टी ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, देश को आगे बढ़ाने का काम किया। वहीं, आज जब सत्ता में बैठे लोगों द्वारा देश में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है, तब भी हम पुरजोर तरीके से इसके खिलाफ लड़ रहे हैं।
मोदी सरकार पर बरसे खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं। मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं और जन अधिकारों को कमजोर कर रही है। उन्होंने मनरेगा को नष्ट करने और पूंजीपतियों के लिए कानून बनाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी की नीतियों को देशहित के खिलाफ बताया।खड़गे ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा भारतवासियों के कल्याण, सशक्तिकरण और समावेशी विकास के लिए काम करती रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का सौभाग्य है कि देश की सभी प्रमुख हस्तियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं।
जल, जंगल और जमीन खतरे में
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस की तरफ से बनाई संस्थानों को कमजोर किया जा रहा है. जल जंगल और जमीन खतरे में है. जनता के अधिकारों को छिनने का काम किया जा रहा है.
Comments (0)