राजधानी भोपाल से बेंगलुरु सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। आज से इंडिगो की भोपाल से बेंगलुरु को 2 फ्लाइट उड़ान भरेगी। बता दें कि, कंपनी ने अस्थाई रूप से एक अप्रैल इस फ्लाइट को बंद किया था जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब फिर से भोपाल से बेंगलुरू की हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई है।
भोपाल राजाभोज एयरपोर्ट से आज से बेंगलुरु के लिए दो फ्लाइट उड़ान भरेगी।