मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव है। भाजपा संकल्प पत्र के लिए भी प्रदेश की जनता से सुझाव लेने जा रही है। पार्टी ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर 29 सुझाव पेटियां भेजी हैं। इन पेटियों में जनता की तरफ से जो सुझाव आएंगे, उन्हें ऊपर भेजा जाएगा। जिसके बाद कई सुझावों को बीजेपी अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी। इसके लिए शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर पेटियां भेज दी हैं। खास बात यह है कि पार्टी 'नमो एप' के द्वारा भी पब्लिक से सुझाव लेगी।
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव है। भाजपा संकल्प पत्र के लिए भी प्रदेश की जनता से सुझाव लेने जा रही है।