Dhirendra Shastri - गुफा मंदिर में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Shastri ) भोपाल पहुंच गए हैं। इस अवसर पर शिवराज सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग ने उनका स्वागत किया। बता दें कि, आज पूरे देश में परशुराम जयंती का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंदिरों में भगवान परशुराम का जुलूस और पूजा पाठ का विशेष कार्यक्रम होगा।
गुफा मंदिर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे
आपको बता दें कि, लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर यहां भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जहां शास्त्री इसी भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर पहुंचेंगे। जहां वे सभी को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह, बीडी शर्मा, मंत्री सारंग के अलावा कई बड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जानें भगवान परशुराम से जुड़ी ये अहम बातें…
- पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को प्रदोष काल में ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के घर चौथी संतान के रुप में जन्म लिए थे।
- परशुराम जी भगवान शिव के परम भक्त थे। उन्होंने अपनी कठोर तपस्या से भगवान शिव को प्रसन्न कर उन्होंने वरदान स्वरुप उनको अपना एक अस्त्र परशु यानी फरसा दिया था।
- विष्णु पुराण के अनुसार, परशुराम जी का मूल नाम राम रखा गया था। लेकिन परशु धारण करने के कारण उनका नाम बदल कर परशुराम हो गया।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने परशुराम जी को त्रेता युग में रामावतार होने पर वे पृथ्वी पर वास करने का वरदान दिया था। वे तपस्या में लीन रहेंगे।
- पुराणों के अनुसार, भगवान परशुराम आज भी जीवित हैं।
- पौराणिक कथाओं के अनुसार, क्षत्रियों के दंभ को तोड़ने के लिए भगवान परशुराम ने 21 बार उनका संहार किया।
- त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने उनको सुदर्शन चक्र दिया था। ताकि यही सुदर्शन चक्र वे द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण को दे सकें। फिर द्वापर युग में परशुराम जी ने श्रीकृष्ण को उनके गुरुकुल में चक्र सौप दिया।
- भगवान परशुराम शस्त्र विद्या में बहुत ही पारंगत थे। इतना ही नहीं उन्होंने भीष्म, द्रोष और कर्ण को तक शस्त्र विद्या दी थी। ऐसा भी कहा जाता है कि कलयुग में जब भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा, तो भगवान परशुराम उनको शस्त्र विद्या का ज्ञान देंगे।
ये भी पढ़ें - ‘कार्यकर्ता कुछ ऐसा न करें जिसकी भरपाई न हो सके’, Ashok Gehlot ने सचिन पायलट पर बोला हमला
Comments (0)