देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजनीतिक दलों का फोकस तीसरे चरण पर है। लोकसभा चुनाव के तहत एमपी में मुकाबला बेहद रोचक होता दिख रहा है। राजगढ़ सीट से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह 33 साल बाद अपने गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि, यहां (राजगढ़) के लोगों से फूड फ्रोसेसिंग यूनिट का वादा किया गया था। यहां पानी नहीं है। मुझे आश्चर्य हुआ कि, यहां के ग्रामीण इलाकों को जैसा छोड़ा था आज भी यह उसी हालत में हैं।