विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही एमपी में हिन्दुत्व को लेकर सियासी राजनीति खूब होने लगी हैं। हिन्दुत्व और हिन्दू राष्ट्र का मामला मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले छाया हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिन्दुत्व पर एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के दिए बयान का बचाव किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा - दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हिन्दुत्व को लेकर बहस छिड़ गई है। बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का बयान सामने आया था और अब कांग्रेस के ही दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने भी एक बयान दिया है। एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि, अगर कांग्रेस की सरकार राज्य में आती है तो बजरंग दल पर बैन नहीं लगाया जाएगा। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि, बजरंग दल में भी काफी अच्छे लोग हैं, लेकिन जो गुंडा होगा उसे छोड़ा नहीं जाएगा। दिग्विजय सिंह ने ये बयान अब खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
हिन्दू राष्ट्र की बात करने वालों को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
आपको बता दें कि, दिग्विजय सिंह ने इसके अलावा आगे कहा था कि, हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति ‘हिन्दू राष्ट्र’ की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए। बता दें कि, कांग्रेस नेता का यह बयान कई मायनों में अहम है।
दिग्विजय सिंह के बयान पर सीएम शिवराज सिंह का पलटवार
वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय और कमलनाथ को देश और हिंदुत्व से कोई लेना-देना नहीं है। वोटो की फसल काटने के लिए जब वो ठीक समझते हैं वो कहते रहते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि, इनको किसी से कोई लेना-देना नहीं हैं।
Comments (0)