आज मध्यप्रदेश के साथ पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होने वाला है। पीएम मोदी उज्जैन में करीब 400 करोड़ से अधिक की लागत से बने श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे और इसे देशवासियों को समर्पित करेंगे। उज्जैन नगरी को पूरी तरह से सजाया गया है। महाकाल लोक में लोकार्पण की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उज्जैन से लेकर इंदौर तक खास साज-सज्जा की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद पूरे कामों पर नजर बनाएं हुए हैं। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की है।
महाकाल महाराज के दर्शन के बाद भक्तों को शिव लीलाएं देखने को मिले
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि आज ऐसा लग रहा है मानो जीवन सार्थक हो गया हो। 2016 में जो कल्पना आई थी कि एक ऐसी शिव सृष्टि जिसमें महाकाल महाराज के दर्शन के बाद भक्तों को शिव लीलाएं देखने को मिले। 2017 में विद्वानों से विचार-विमर्श हुआ और 2018 में कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। श्री महाकाल लोक के प्रकल्प के बारे में जो सोचा था उससे कहीं बहुत उत्तम, अद्भुत, अकल्पनीय और एक ऐसा काम जो हमारी सांस्कृतिक अभ्युदय का काम है वह हुआ है। पीएम के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहा है। पहले बाबा केदारनाथ धाम का पुनर्निमार्ण हुआ फिर भगवान काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना और अब महाकाल महाराज के परिसर में श्री महाकाल लोक की अद्भुत रचना हुई है।
ये भी पढ़े- पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण
स्वयं प्रधानमंत्री जी अपने हाथों से श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे
पूरा मध्यप्रदेश आनंद से भरा हुआ है। महाकाल महाराज की इच्छा से ही ये कार्य संपन्न हुआ है और उनकी कृपा बरसेगी। अद्भुत आनंद यह है कि स्वयं प्रधानमंत्री जी अपने हाथों से श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। चारों तरफ आनंद है, उत्सव है, उल्लास है, प्रसन्नता है और पूरा प्रदेश श्री महाकाल लोक के लोकार्पण के इस पुण्य अवसर पर सज रहा है।
Comments (0)