Mahashivaratri: महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) को लेकर देशभर में शिवभक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि इस वर्ष 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। मध्य प्रदेश के 10 शहर ऐसे हैं, जहां भगवान भोलेनाथ के ऐतिहासिक प्राचीन सिद्ध मंदिर हैं। महाशिवरात्रि पर इन शहरों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इन ऐतिहासिक मंदिरों में सप्ताह भर पहले से ही महाशिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। हर दिन भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। आपको बता दें कि इन 10 शहरों में शिवरात्रि पर महादेव महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
21 लाख दीपक जलाकर दीपोत्सव
वहीं उज्जैन शहर का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रमुख है। मध्य प्रदेश में यह भगवान शिव का सबसे पवित्र निवास स्थान है। उज्जैन जिसका प्राचीन नाम अवन्ति नगरी था, जिसकी स्थापना चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य ने की थी। यहां महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आकर्षक तैयारियां की जा रही हैं। उज्जैन में 21 लाख दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। महाकाल में शनिवार सुबह 4 बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाएगा, इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल की चार प्रहर होने वाली पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहेगा।
ये हैं प्रमुख शहर
भोजपुर मंदिर में भी महाशिवरात्रि को बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां 18 से 20 फरवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कोलेश्वर धाम मुरैना,चौमुखनाथ मन्दिर पन्ना, देवतालाब रीवा, महेश्वर खरगोन, महू इंदौर, पशुपतिनाथ मंदिर मंदसौर, कुंडेश्वर टीकमगढ़,नागर घाट ओम्कारेश्वर में महादेव महोत्सव मनाया जाएगा।
ये भी पढे़- Maha Shivratri 2023: आज रात 2:30 बजे खुलेंगे महाकाल के पट, यहां से लगना होगा दर्शन के लिए कतार में
Comments (0)