मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। सभी पार्टी चुनाव में जीत के लिए जोरो-शोरो से तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मंडला दौरे पर हैं। वे मंडला में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी साथ रहेंगे। प्रियंका गांधी तीसरी बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।
एक सप्ताह में दूसरी बार प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश दौरा
आचार संहिता लगने के बाद पहली बार आएंगी प्रियंका गांधी। वहीं एक सप्ताह में दूसरी बार प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रही है। सबसे पहले प्रियंका गांधी आदिवासियों के धार्मिक स्थल चौगान मड़िया में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद मंडला के रामनगर इलाके में राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेगी। महाकौशल की 38 सीटों में कांग्रेस का फोकस।प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रियंका गांधी दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वान्ह 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। 11.15 बजे जबलपुर से प्रथान कर पूर्वान्ह 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगी । 12 बजे कांग्रेस की विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित। दोपहर 1.15 बजे मंडला से रवाना होकर दोपहर 1.45 बजे जबलपुर पहुंचेंगी।प्रियंका गांधी जबलपुर से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।Read More: बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सरताज सिंह का 83 साल की उम्र में निधन
Comments (0)