किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की.
कौन हैं किरण सिंह देव
किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन वे बीते कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं. उनकी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन में ही हो गई थी, और वे 1985 में छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे. इसके बाद, 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया था. 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं. पार्टी के लिए भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और फिर 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे हैं. सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर (2009-2014) भी रह चुके हैं. इसके बाद, पार्टी ने उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में जगदलपुर से टिकट दिया था, और उन्होंने कांग्रेस पार्टी के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक बने.
इसलिए मिला दोबारा मौका
किरण देव के नेतृत्व में पार्टी ने कई रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया. पार्टी की विचार धारा को घर घर तक पहुंचाने में किरण देव की महत्वपूर्व भूमिका रही है.
Comments (0)