मध्यप्रदेश ( MPNEWS ) में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी में धार देना तेज कर दी है। ( MPNEWS ) कांग्रेस पार्टी इस बार सत्ता में वापसी का कोई मौका चूकना नहीं चाहती हैं। राज्य में सत्ता में आने के लिए कांग्रेस हरसंभव कोशिश कर रही हैं। कांग्रेस इस को लेकर अपने सीनियर नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दे रही है।
दिग्विजय सिंह को दी गई एक बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को कार्यकर्ताओं से संवाद करने की जिम्मेदारी दी है। राज्यसभा सांसद पंगत से संगत कर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। इस प्रकार दिग्विजय सिंह कांग्रेस की अंदरूनी कलह दूर करने की कोशिश करेंगे। वहीं वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तुलसी के पौधे देकर शपथ दिलवा रहे हैं। इसका मकसद केवल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को साथ में मिलकर काम करने का मैसिज देना है।
कांग्रेस का फोकस राज्य की 66 विधानसभा सीटों पर हैं
आपको बता दें कि, कांग्रेस का फोकस राज्य की उन 66 विधानसभा सीटों पर है, जहां वह पिछले 5 चुनाव से हारती हुई आ रही है। जानकारी के अनुसार, इन सभी सीटों पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सक्रिय होंगे। इसी योजना के तहत कमलनाथ 20 अप्रैल को बीना जा रहे हैं। वो इन 66 सीटों पर कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे बात करेंगे।
कमलनाथ 20 अप्रैल को करेंगे बीना का दौरा
पीसीसी चीफ कमलनाथ 20 अप्रैल को बीना में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम कमलनाथ से पहले राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह खुरई, सुरखी और रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मंडलम और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और उनसे संवाद करेंगे।
ये भी पढ़ें - अयोग्य घोषित हुए जाने के बाद कांग्रेस नेता Rahul Gandhi कल करेंगे वायनाड का दौरा
Comments (0)