आज भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने राज्य की राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बीजेपी विधायक दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेताओं पर तंज कसा है।
दिग्विजय के पेट में PFI के नाम पर दर्द क्यों हो रहा है
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, इजराइल में हमास की बर्बरता पर कांग्रेस वर्किंग कमिटी ने परोक्ष रूप से समर्थन किया है। उन्होंने आगे कहा कि, दिग्विजय सिंह के पेट में PFI के नाम पर दर्द क्यों हो रहा है। क्या दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के PFI से कोई संबंध है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, खड़गे जी, सोनिया जी और प्रियंका जी से आज मैं मांग करता हूं कि, या तो दिग्विजय सिंह माफी मांगे या फिर उन्हें पार्टी से निष्कासित करें।
कांग्रेस इस्लामिक आतंकवाद की समर्थक बन गई है
बीजेपी नेता ने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, कांग्रेस इस्लामिक आतंकवाद और कट्टरता की समर्थक बन गई है। कांग्रेस दिग्विजय सिंह को पार्टी से बाहर करें या माफी मांगे।देश में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश देश का पहला प्रदेश है, जहां नाबालिगों के न्याय के लिए कानून बनाया गया। हिंदुस्तान में मध्य प्रदेश एक ऐसा पहला प्रदेश है, जहां बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ने तक की अच्छी और सुरक्षित व्यवस्था की गई है।
कांग्रेस आतंकवाद की प्रवक्ता बन गई है - रामेश्वर शर्मा
भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस, PFI पर दिग्विजय सिंह के दिए बयान पर निशाना साधा है और कहा कि, कांग्रेस की टीम का जो बयान है वो इस बात का द्योतक है कि, पूरी की पूरी कांग्रेस आतंकवाद की प्रवक्ता बन गई है।
Comments (0)