MP NEWS - गणेश उत्सव 1 दिन बाद समाप्त हो रहा है। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए इंदौर नगर निगम ने ऐलान किया है कि, पूरे शहर में सवा सौ अस्थाई कुंड बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि, अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए निगम द्वारा शहर में अलग-अलग क्षेत्र में व्यवस्था की जाती है। हर साल की तरह इस बर्ष भी गणेश विसर्जन के लिए अस्थाई कुंड बनाए जाएंगे। शहर में जल स्रोतो को POP की प्रतिमाओं से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा विगत कई वर्षों से यह व्यवस्था की जा रही है।
इंदौर नगर निगम के द्वारा इस साल भी भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष कुंड एवं तट बनाए गए हैं।