एमपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी हो सकता है। चुनाव नजदीक आते ही सभी पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे पर विवादित व्यंबाजी और जुबानी हमले करने का दौर तेज होता जा रहा है। बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रीतम लोधी का एक विवादित बयान सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछोर से बीजेपी नेता प्रीतम लोधी ने पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को बूढ़ा कहते हुए उन्हें 2-4 साल का मेहमान बता दिया।
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रीतम लोधी ने कहा कि, कांग्रेस चंबल की गहराइयों में दफन हो जाएगी।