पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि हवाओं के साथ नमी आने के कारण जबलपुर, छिंदवाड़ा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं।
शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके असर से सोमवार से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। उधर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। रीवा में घना कोहरा रहा। दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी।
पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के बाद हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि हवाओं के साथ नमी आने के कारण जबलपुर, छिंदवाड़ा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छाए हुए हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचेगा। उसके असर से सोमवार से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। उधर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। रीवा में घना कोहरा रहा। दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी।
Comments (0)