MP NEWS - मध्य प्रदेश में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ( MP NEWS ) चुनाव से पहले ही भगवान राम पर सियासत शुरू होने लगी है। भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस हर कोई राम की पतवार के सहारे अपनी नैया पार लगाने की जुगत में है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने राम गमन पथ को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
शिवराज की कथनी और करनी को जनता ने समझ लिया है
कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि, राम गमन पथ को लेकर हमारी सरकार के समय कमलनाथ जी ने मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की थी, बजट को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि, शिवराज सिंह की नाव डूब रही है इसलिए अपनी नाव बचाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे है। 18 साल से याद क्यों नहीं आयी। वहीं कांग्रेस नेता ने भूपेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने काम करके दिखाया। शिवराज की कथनी और करनी को जनता ने समझ लिया है।
पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि, न्यास नहीं न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि, कमलनाथ सरकार ने श्रीलंका तक रूपरेखा बनाई थी। श्रीलंका में जब सीता मैया का मंदिर बनेगा तब पूरा होगा काम। कमलनाथ सरकार ने कर दिया था पैसा स्वीकृत बीजेपी ने नहीं किया उसका उपयोग।
शिवराज कैबिनेट ने राम वन गमन पथ न्यास के गठन को मंजूरी दी
आपको बता दें कि, शिवराज कैबिनेट ने चुनाव से 6 माह पहले राम वन गमन पथ न्यास के गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में सियासत भी शुरू हो गई, जहां कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा हैं कि, भारतीय जनता पार्टी ने वोट के लिए भगवान को भी नहीं छोड़ा। वहीं कांग्रेस के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करने में देरी नहीं कि और कहा कि, कांग्रेस के सवाल उठाने पर बीजेपी ने इसे कांग्रेस का पाखंड करार दिया।
ये भी पढ़ें - Rajasthan के सवाईमानसिंह अस्पताल में डॉक्टर्स ने किया कमाल, नागपुर के शख्स की बढ़ा दी हाइट
Comments (0)