बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उनका बयान चर्चा का विषय बन गई हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने खुद पर खतरे के बारे में कहा कि, उन्हें मारने और खत्म करने के लिए विदेशी प्लानिंग चल रही है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, हिंदी और हिंदुत्व खतरे में है।
हिंदुस्तान और हिंदू जाग रहा है - Dhirendra Shastri
वहीं जब हिंदुओं के पोस्टर बॉय बनने वाला सवाल किया गया तो इसका जवाब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने ही चिरपरिचित अंदाज में ही दिया। उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान और हिंदू जाग रहा है ,सनातन की क्रांति आ रही है जो व्यापक होकर रहेगी।अपनी बात पर जोर देते हुए एक बार फिर कहा कि, हिंदू राष्ट्र बनेगा हमें अपने इष्ट पर भरोसा है, सन्यासी बाबा लीला करेंगे।
हमारा सनातन हिंदू राष्ट्र, हिंदुत्व भाव
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री से जब यह सवाल किया गया कि, आप पहले राम कथा करते थे अब हिंदू राष्ट्र की बात कैसे करने लगे? तो इस पर उन्होंने कहा कि, हमारे मन में पहले से ही हिंदू राष्ट्र की बात थी। आप लोगों ने हमें इस कांसेप्ट पर स्थिर रखा है। उन्होंने कहा कि, हमारा सनातन हिंदू राष्ट्र, हिंदुत्व भाव। यह हममें नहीं होगा तो किस में होगा ? धीरेंद्र शास्त्री ने इस बीच कहा कि, प्रत्येक हिंदू में यह जुनून होना चाहिए। भगवान करे आपमें भी ये जुनून हो। टीवी वालों में भी जुनून हो अगर आप लोगों में यह जुनून नहीं होगा तो आप लोगों के हिंदू होने का मतलब क्या है?
जान से मारने की धमकी रोज मिल रही है
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि, मुझे जान से मारने की धमकी रोज मिल रही है। कहा जा रहा है कि, फंसा देंगे, बर्बाद कर देंगे। यह कर देंगे चलने दो यह सब। वहीं संत समागम में ट्रेनों के नाम बदलने की उठी मांग से जुड़े सवाल पर भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, यह अच्छा है, इसलिए कि भारत राम का देश है, छत्रपति शिवाजी चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों के नाम पर चीजें हों। स्वामी विवेकानंद जिन्होंने हमारे भारत के मान को बढ़ाया है इनके नाम पर चीजें होनी चाहिए। इनके बारे में पढ़कर हमारे गौरवान्वित महसूस करेंगे इसलिए नामों को बदला जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - NIA Raids Breaking: एनआईए ने देश के 8 राज्यों के 70 ठिकानों पर मारा छापा, इस मामले को लेकर कर रही कार्रवाई
Comments (0)