पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने कहा है कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई ऐतराज नहीं है कि कांग्रेस का जैसा संगठन होना चाहिए, वैसा नहीं है। उन्होंने कहा हमारा जो इलेक्शन मैनेजमेंट है, पोलिंग के दिन उसमें भी भारी कमी रहती है। उस प्रकार की तैयारी हमारी नहीं रहती है जैसी होना चाहिए।
कांग्रेस के संगठन पर Digvijaya Singh
कांग्रेस नेता ने कहा कि "जनता हमें वोट तो देना चाहती है, लेकिन संगठन की कमजोरी की वजह से हम लोग उसे पूरा नहीं कर पाए। इसलिए कमल नाथ जी ने बहुत ही सही तरीके से पूरे प्रदेश की विधानसभा सीटो को सेक्टर और मंडलम में बांटा है। ऐसी ही विधानसभा क्षेत्र की हारी हुई सीटो पर प्रदेश भर में दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर कमलनाथ को सौंपी जाएगी।"
हारी हुई सीटों का कर रहे हैं दौरा
मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस की हारी हुई सीटों पर दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) लगातार दौरा कर रहे हैं। इन हारी हुई सीटों पर वह पार्टी का संगठन खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य में ऐसी करीब 66 सीटें हैं। दिग्विजय सिंह लगातार ये मुकाम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह सीहोर जिले पहुंचे। उन्होंने वहां पर यह बात कही।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज सीहोर जिले में सीहोर एवं आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।@digvijaya_28 pic.twitter.com/rNYGAB97x6
— MP Congress (@INCMP) April 19, 2023
बिना नाम लिए साधा निशाना
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा लोग परिवर्तन चाहते हैं। साल 2018 में भी परिवर्तन किया था, लेकिन कुछ बिकाऊ लोग बिक गए। उसमें भी जो गरीब विधायक थे, वह नहीं बिके, लेकिन कुछ जमींदार और राजा-महाराजा जैसे लोग बिक गए थे। गरीब नहीं बिके, यही कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। साथ ही उन्होंने आरएसएस के चीफ मोहन भागवत के बयान पर भी तंज कसा है। आरएसएस चीफ ने हाल ही में कहा था कि पूरे विश्व में एक बार फिर सनातन धर्म लीड करेगा। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा सनातन धर्म समभाव पर खड़ा है क्या बीजेपी इसका पालन करती है।
Read More: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, मध्यप्रदेश में कोविड से हुई तीसरी मौत
Comments (0)