छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 11वां दिन आज सदन में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन का मामला जमकर गूंजा। प्रदेश भर में जारी रेत के अवैध खनन इस मामले को सबसे पहले पामगढ़ की कांग्रेस सदस्य शेषराज हरवंश ने पूरे जोरशोर से उठाया। मुद्दे को लपकते हुए धरमजीत सिंह ने सरकार के सामने ही चुनौती पेश कर दी।
व्यास कश्यप ने उठाया अवैध रेत परिवहन का मामला
इसके बाद जांजगीर चांपा के विधायक व्यास कश्यप ने भी रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सवाए उठाए व्यास ने पूछा कि प्रदेश में कई जगहों पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन हो रहा है। ग्राम पंचायतों की सड़कें रेत के अवैध परिवहन के कारण खराब हो चुकी हैं। दिन में विभाग सड़क बनाता है और रात में भारी भरकम ट्रक उसके ऊपर रेत का परिवहन करते हैं। इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
हर हाल में रेत माफिया के खिलाफ होगी कार्रवाई
विधायकों के सवाल पर राजस्व मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रेत के अवैध उत्खनन के 555 प्रकरण दर्ज किए गए। जिसमें 3 करोड़ 23 लाख की राशि का जु्र्माना वसूला गया। वहीं अवैध परिवहन में 9789 प्रकरण दर्ज कर 16 करोड़ 65 लाख की राशि वसूल की गई है। विधायक धरमजीत और व्यास कश्यप के सवाल पर ओपी चौधरी ने भरोसा दिलाया कि आगामी 15 -20 दिनों में विभाग के जितने भी स्टाफ और फ्लाइंग स्कॉड हैं। उनकी मदद से एक्शन लिया जाएगा। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि ऐसे लोगों को सख्त संदेश जाए।
Comments (0)