मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह और पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव हेलीकॉप्टर से खरगोन जिले के सनावद पहुंचे। जहां सभी नेता हेलीपेड से उतरने के बाद सड़क मार्ग से होकर सीधे खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोरटक्का पहुंचे। इस दौरान कमलनाथ और कांग्रेस नेताओ ने राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा की तैयारी और रूट का निरीक्षण किया।
कमलनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया
इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओ ने कमलनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर यात्रा के प्रभारी रवि जोशी,पूर्व मंत्री सचिन यादव,पूर्व मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधो सहितन्य कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खरगोन जिले के सनावद में आगामी 25 नवंबर को पहुंचेगी। जिसके पूर्व कमलनाथ द्वारा सनावद सहित मोरटक्का में होने वाले रात्रि विश्राम स्थल का निरीक्षण किया।
छेगांव माखन के लिए रवाना हुए
साथ ही सनावद बस स्टेंड पर रात्रि में होने वाली राहुल गांधी की आम सभा का भी कमलनाथ और गोविंद सिंह ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओ से फीडबैक लिया। सनावद में तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद कमलनाथ सीधे छेगांव माखन के लिए रवाना हुए।
भाजपा के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है
आपको बतादे की सनावद में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को लेकर भाजपा के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है। अब भाजपा के पास पैसा पुलिस और प्रशासन ही बचा है। उन्होंने कहा की अरूण यादव के कहने पर ही बुरहानपुर के विधायक सुरेन्द्र सिह शेरा को यात्रा का प्रभारी बनाया है। राहुल गांधी का मप्र की सीमा में पहुंचने पर ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया जायेगा। यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े- बिना नाम लिए KCR पर जमकर बरसें पीएम मोदी
देश में भारी जन-समर्थन मिल रहा है
वहीं नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा को पूरे देश में भारी जन-समर्थन मिल रहा है। यात्रा को लेकर भाजपा के नेता परेशान है। राहुल गांधी की इस यात्रा की सुरक्षा को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी पत्र लिखा है।
Comments (0)