छत्तीसगढ़ में आज मौसम फिर से बदलेगा। कई इलाकों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि देखी जा सकती है।रायपुर में आज गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन में पारा 42°C के आसपास रहने की संभावना है।
Comments (0)