IPL के दूसरे शेड्यूल में रायपुर को दो बड़े मैच मिले, 10 और 13 मई को स्टेडियम में मुकाबले होंगे।
रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी बड़ी सौगात मिली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में दो हाई-प्रोफाइल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को Royal Challengers Bangalore और Mumbai Indians के बीच होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को Royal Challengers Bangalore और Kolkata Knight Riders के बीच खेला जाएगा। इन मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि रायपुर में लंबे समय बाद IPL के बड़े मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं।
ऐप डाउनलोड करें
← Back to छत्तीसगढ़ News