उज्जैन: द्वादाश ज्योतिर्लिंगो में एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज देश की सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भक्ति में लीन दिखीं जया किशोरी
मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान जया किशोरी पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा कर भगवान महाकाल के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
दर्शन के उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से जया किशोरी का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का माहौल बना रहा।
कौन हैं जया किशोरी
जया किशोरी देश की प्रसिद्ध युवा कथावाचक, भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। वे विशेष रूप से ‘श्रीमद्भागवत कथा’ और ‘नानी बाई रो मायरो’ के लिए जानी जाती हैं।
कम उम्र में शुरू किया आध्यात्मिक सफर
जया किशोरी ने मात्र 9 वर्ष की आयु में ‘लिंगाष्टकम’ और ‘शिव तांडव स्तोत्रम’ जैसे संस्कृत स्तोत्रों का पाठ शुरू कर दिया था। उनके गुरु गोविंद राम मिश्र ने उन्हें ‘किशोरी’ की उपाधि दी।
राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
उन्हें वर्ष 2024 में “राष्ट्रीय क्रिएटर्स अवार्ड” से सम्मानित किया गया। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां वे अपने भजन और प्रवचनों के जरिए लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं।