मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु और चार अन्य के गंभीर रूप से घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज और आवश्यक सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा में वाहन अनियंत्रित होकर एक गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Comments (0)