मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश में गेहूं उपार्जन की व्यापक तैयारियों की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जहां खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी कि किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ समय पर मिले और पूरी व्यवस्था बिना किसी बाधा के संचालित हो।
खरीदी व्यवस्था और भुगतान पर फोकस
बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी, किसानों के पंजीयन, भंडारण, परिवहन और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
रिकॉर्ड स्तर पर हुआ पंजीयन
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 19 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है, जो अब तक का उच्च स्तर माना जा रहा है।
पहले चरण में 1 अप्रैल से खरीदी
इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में गेहूं खरीदी 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
दूसरे चरण में 7 अप्रैल से शुरुआत
ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल सहित अन्य संभागों में गेहूं खरीदी 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी।