मध्यप्रदेश में इन दिनों घना कोहरा, तेज ठंड और कोल्ड वेव का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। बीती रात शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी, शाजापुर, रायसेन सहित कई जिलों में ओस की बूंदें जम गईं। वहीं मंगलवार, 30 दिसंबर की सुबह उत्तरी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं।
25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे
रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से सोमवार की रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, इंदौर में 6.4 डिग्री, ग्वालियर में 9 डिग्री, जबलपुर में 8 डिग्री और उज्जैन में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कल्याणपुर सबसे ठंडा
कल्याणपुर के बाद राजगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया। छतरपुर के नौगांव-उमरिया में 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, मलाजखंड में 5.3 डिग्री, मंडला में 5.8 डिग्री, खजुराहो और शिवपुरी में 6 डिग्री, रायसेन में 6.4 डिग्री, दमोह में 6.8 डिग्री, छिंदवाड़ा में 8 डिग्री, टीकमगढ़ में 8.5 डिग्री, दतिया और गुना में 8.6 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री, बैतूल, खरगोन, रीवा और रतलाम में 9 डिग्री, सागर में 9.4 डिग्री तथा सीधी और सतना में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
ग्वालियर में एक दिन में 7 डिग्री गिरा तापमान
सोमवार को दिन में भी ठंड का असर बना रहा। ग्वालियर में एक ही दिन में तापमान 7 डिग्री गिरकर 15.9 डिग्री पर पहुंच गया। नौगांव में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, खजुराहो में 20.1 डिग्री, रीवा में 20.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 21 डिग्री, सतना, मलाजखंड और सीधी में 21.2 डिग्री, दमोह में 22.6 डिग्री और नरसिंहपुर में 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर में 24.8 डिग्री, भोपाल में 27.2 डिग्री, इंदौर में 28.1 डिग्री और उज्जैन में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
Comments (0)