मध्य प्रदेश सरकार नए साल की शुरुआत में आईपीएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 1 जनवरी 2026 को राज्य के 21 आईपीएस अफसरों को पदोन्नति दी जाएगी। पदोन्नति प्रक्रिया के तहत जबलपुर में पदस्थ वर्तमान आईजी प्रमोद वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर प्रमोट किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण पदोन्नतियों को लेकर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक पहले ही पूरी हो चुकी है।
मध्य प्रदेश में 16 एसपी होंगे डीआईजी, 1 जनवरी को 13 अधिकारियों को सीधे पदोन्नति
पदोन्नति के तहत कुल 16 एसपी को डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। सूची में शामिल 13 अधिकारियों को 1 जनवरी को सीधे प्रमोशन मिलेगा, जबकि शेष तीन अधिकारियों को सेवानिवृत्त होने वाले डीआईजी के रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नत किया जाएगा। इन पदों के लिए वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के अधिकारियों का चयन किया गया है।
Comments (0)