मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वल्लभ भवन से जारी आदेश के अनुसार, इस बार विद्यार्थियों को 45 दिन का लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवधि एक माह की रहेगी।
ग्रीष्मकालीन अवकाश: 1 मई से 15 जून तक
आदेश के मुताबिक, ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक विद्यार्थियों के लिए प्रभावी रहेगा। वहीं, शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक छुट्टी दी गई है। यह निर्णय प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
त्योहारों और शीतकालीन छुट्टियों का विवरण
दशहरा अवकाश 21 से 23 अक्टूबर तक रहेगा, जबकि दिवाली अवकाश 6 से 10 नवंबर तक होगा। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सभी छुट्टियां सभी शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य होंगी।